ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Thursday, 4 June 2020

ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

कानपुर देहात--------- : उत्तर प्रदेश रसूलाबाद बिसधन रोड पर लकोठिया बकोठिया मोड़ के समीप एक ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं उसका साथी घायल हो गया।

मैजू समस्तपुर निवासी राहुल दो जून को केरल से अपने मित्र तिर्वा निवासी सोनू सक्सेना के साथ लौटा था। केरल में यह लोग मजदूरी करते थे। गुरुवार को वह अपने मित्र सोनू के साथ बाइक से अपने घर मैजू समस्तपुर आ रहा था। उसका मित्र उसे समस्तपुर छोड़ने आ रहा था। रसूलाबाद बिसधन रोड पर लकोठिया बकोठिया मोड़ के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से दोनों घायलों हो गए। इनमें सोनू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों ही लोगों को सीएचसी रसूलाबाद लाया गया है। जहां डॉक्टर अजीत वर्मा ने सोनू को मृत घोषित किया है और राहुल को प्राथमिक उपचार के बाद एलएलआर कानपुर रेफर किया है। पुलिस ने मृतक के घर इसकी सूचना भेजी है। बिरहुन चौकी इंचार्ज प्रभाकर चौधरी ने बताया कि मृतक के स्वजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। -ब्यूरो रिपोर्ट-S.N.Singh

No comments:

Post a Comment

Pages