महिला सचिव के साथ दबंगों ने गाली-गलौज कर की अभद्रता - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Saturday, 6 June 2020

महिला सचिव के साथ दबंगों ने गाली-गलौज कर की अभद्रता

जालौन उरई--------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन  के विकासखंड कादौरा में  दबंगों ने महिला सचिव के साथ सरकारी काम में बाधा डाली व गाली-गलौज कर अभद्रता की ब्लॉक परिसर में स्थापित एडीओ पंचायत कार्यालय में शनिवार को बैठकर शौचालय की सूची बना रही सचिव वंदना वर्मा के साथ दबंगों ने गालीगलौज कर अभद्रता की। बाद में जबरन शौचालय की सूची को छीन लिया। सचिव ने इसका विरोध किया तो आरोपित मारपीट पर उतारू हो गए, जिससे कार्यालय परिसर में अफरातफरी मच गई।

सचिव के साथ हुई घटना की जानकारी जैसे ही अन्य सचिवों को लगी तो वह कार्यालय पहुंच गए और उन्होंने रोष व्यक्त करते हुए अपने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। सचिव वंदना वर्मा ने बताया कि दो दिन पहले भी ब्लॉक कार्यालय में बदतमीजी की थी और जबरन अपने गांव लेकर जा रहे थे, लेकिन मौजूद अन्य लोगों ने बचाया था। आरोपित शनिवार को फिर से आ गए और जबरन शौचालय की सूची छीनी और कार्यालय के अंदर मारपीट की कोशिश की।

कदौरा थाना के प्रभारी निरीक्षक जितेंद कुमार सिंह ने कहा कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सचिवों ने जताया रोष, बहिष्कार की चेतावनी

ब्लॉक कार्यालय के अंदर घुसकर साथी महिला सचिव के साथ अभद्रता व गालीगलौज की घटना से सचिव संघ में रोष व्याप्त है। सचिव जगत नारायण, प्रभात कुमार, जीतेंद्र कुशवाहा, विजया रत्नम अर्चना देवी, धीरेंद्र सिंह ने कहा कि हम लोग ब्लॉक परिसर में रहते हैं। अगर इस तरह की घटनाएं होगी तो वे कार्य कैसे करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Pages