ग्राम समाज की जमीन से कब्जा हटवाने गई प्रशासन व पुलिस की टीम के सामने ग्रामीण आपस में भिड़े - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Saturday, 6 June 2020

ग्राम समाज की जमीन से कब्जा हटवाने गई प्रशासन व पुलिस की टीम के सामने ग्रामीण आपस में भिड़े




अतिक्रमण हटवाने गई टीम के सामने भिड़े ग्रामीण, तीन घायल

                                                     जालौन उरई------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन कोंच  कोतवाली अंतर्गत ग्राम ताहरपुरा में खलिहान की भूमि पर अवैध कब्जा हटवाने गई राजस्व एवं पुलिस विभाग के कर्मचारियों के सामने ही दो पक्ष आपस में लड़ बैठे। पत्थरबाजी और लाठियों की चोट से तीन ग्रामीण घायल हो गए। बाद में वरिष्ठ अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बाद झगड़ा कर रहे ग्रामीण वहां से भाग गए। इस दौरान पुलिस को भी पीठ दिखानी पड़ी।ग्राम ताहरपुरा में रिहायशी आबादी के करीब दो सरकारी खलिहान की भूमि पड़ी है। जिनका गाटा 76 और 101 राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। इन दोनों खलिहानों पर गांव के कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है, जिसकी शिकायत ग्राम प्रधान प्रतिभा देवी एवं जसवंत सिंह, जितेंद्र ने एसडीएम अशोक कुमार से की थी। एसडीएम के आदेश के बाद गांव की लेखपाल संजना, उपनिरीक्षक संजीव कुमार, पुलिस कर्मियों के साथ वहां पहुंचे और जेसीबी से अवैध कब्जा हटाने लगे। प्रशासन की इस कार्रवाई को देखते हुए कब्जा किए लोग वहां पहुंच गए और आपस में झगड़ा करने लगे। पत्थरबाजी कर लाठी डंडों से भी एक दूसरे को पीटा। बीच बचाव कराने की कोशिश में एक पुलिस कर्मी को भी चोट लग गई तथा तीन ग्रामीण राघवेंद्र, मुन्ना, जितेंद्र घायल हो गए। झगड़ा करने वालों की संख्या अधिक होने के कारण कब्जा हटाने गई टीम को पीठ दिखानी पड़ गई। सूचना पाकर तहसीलदार राजेश कुमार विश्वकर्मा, नायब तहसीलदार संजय कुमार, इंस्पेक्टर क्राइम उदयभान गौतम भारी पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे तब तक झगड़ा कर रहे लोग भाग चुके थे। प्रशासन की टीम ने दोनों खलिहानों से अवैध कब्जा को हटवाया। तहसीलदार ने बताया कि अवैध कब्जे की शिकायत पर कब्जा हटाया गया है। जिन लोगों ने सरकारी कार्य में बाधा डालकर झगड़ा किया है। उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्षों को कोतवाली भेजा गया है

No comments:

Post a Comment

Pages