हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे का दाएं हाथ अमर दुबे को एसटीएफ ने किया ढेर - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Tuesday, 7 July 2020

हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे का दाएं हाथ अमर दुबे को एसटीएफ ने किया ढेर

लखनऊ---------: उत्तर प्रदेश हमीरपुर कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में सीओ सहित आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद से फरार मुख्य आरोपित हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे  का  दाएं हाथ अमर दुबे मार गिराया गया। आज बुधवार तड़के पुलिस से छिपकर भाग रहे अमर दुबे ने पुलिस पर फायरिंग की जिसके बाद पुलिस ने उसे हमीरपुर के मौदहा में मार गिराया।

चौबेपुर थाने की बिकरु गांव में क्षेत्राधिकारी समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या में नामजद अमर दुबे को एसटीएफ ने बुधवार को हमीरपुर में मार गिराया।अमर दुबे इस सामूहिक हत्याकांड में मुख्य आरोपी विकास दुबे का सबसे करीबी था और रिश्ते में भतीजा लगता था जिसकी शादी अभी 9 दिन पहले घर पर ही हुई थी। घटना वाले दिन हमले में शामिल था। अमर दुबे को विकास का शातिर शार्प शूटर बताया जाता है। अमर घटना वाले दिन ही पुलिस मुठभेड़ में मारे गए अतुल दुबे का सगा भतीजा है । आठ पुलिस कर्मियों की हत्या में वांछित अमर दुबे पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। घटना के दो दिन बाद पुलिस ने अमर दुबे की मां क्षमा दुबे को गिरफ्तार करके हमलावरों को भगाने के आरोप में जेल भेजा था। अमर दुबे के खिलाफ चौबेपुर थाने में पांच मुकदमे दर्ज है, इसके अलावा अन्य थानों में भी मुकदमे दर्ज होने की बात कही जा रही है। मोस्टवांटेड विकास दुबे का शार्प शूटर अमर दुबे पुलिस मुठभेड़ में मारे गए अतुल दुबे का भतीजा है। 

No comments:

Post a Comment

Pages