जालौन उरई--------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के विकासखंड कुठौंद के अंतर्गत क्षेत्र के कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थित व योजनाओं की स्थिति परखने के लिए उप जिला अधिकारी जालौन गुलाब सिंह ने ब्लाक क्षेत्र के सीएचसी, पशु चिकित्सालय व ब्लाक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गैरहाजिर कर्मचारियों की स्वयं ही अनुपस्थिति लगा दी। एसडीएम के निरीक्षण से ब्लाक के कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा।
आकस्मिक निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सबसे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कुठौंद पहुंचे, जहां पर प्रभारी अरुण तिवारी से स्टाफ रजिस्टर के विषय में जानकारी ली। उन्होंने सभी उपस्थिति पंजिका का मिलान किया जिसमें शत-प्रतिशत स्टाफ उपस्थित पाया गया। इसके बाद पशु अस्पताल पहुंचे और प्रभारी डॉक्टर संतोष राजपाल से स्टाफ के बारे में जानकारी ली तो प्रभारी चिकित्सक ने बताया कि इस समय गांवों में टीकाकरण अभियान चल रहा है। फिर उन्होंने दवाओं का स्टाक चेक किया। इसके बाद एसडीएम ब्लाक परिसर पहुंचे, जहां पर ब्लॉक के कर्मचारी न मिलने पर एसडीएम ने समस्त स्टाफ की अनुपस्थिति लगा दी, इसके बाद एसडीएम बाल विकास कार्यालय पहुंचे वहां उन्हें सिर्फ आफिस खुला मिला पर कोई कर्मचारी नहीं था। तब एसडीएम ने स्टाफ उपस्थिति रजिस्टर में समस्त स्टाफ की अनुपस्थिति लगा दी। इसके बाद एसडीएम बीआरसी पहुंचे जहां पर केवल चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी मिला तो एसडीएम ने चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी को छोड़कर सभी स्टाफ की अनुपस्थिति लगा दी। इसके बाद एसडीएम ने चौराहे पर खड़े होकर बिना मास्क, हेलमेट, तीन सवारियों के चालान कटवाए।
वही सिटी मजिस्ट्रेट सुनील शुक्ला ने प्रमोशन के बाद चार्ज संभालते ही कलक्ट्रेट के कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति देखी व कोविड को लेकर नियमों को पालन करने के निर्देश दिए।
No comments:
Post a Comment