जालौन उरई ------: (रिपोर्ट आशीष पाठक भारत न्यूज़ नेशन 24 नेटवर्क) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के विकासखंड महेवा के अंतर्गत बीडीओ ने गुरुवार को मंगरौल में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी, गोशाला, मनरेगा आदि कार्यों का जायजा लिया। ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और श्रमिकों को रोजगार देने के लिए प्रधान व सचिव को निर्देश दिया।
बीडीओ अश्विनी कुमार सिंह ने मंगरौल ग्राम पंचायत में निर्माणाधीन चार आंगनबाड़ी, गोशाला व मनरेगा के कार्यों का जायजा लिया। गांव के नत्थूराम, स्वरूप, सुनील, संतोष, गोपाल, प्रमोद, शकुंतला आदि ने शिकायत की कि उन्होंने मनरेगा में तीन महीने काम किया, जिसके सापेक्ष उनके खाते में सात दिन का भुगतान पहुंचा है। ग्राम पंचायत सचिव, प्रधान व पंचायत मित्र को निर्देश दिए कि मजदूरों के खाते ठीक कराकर उनकी मजदूरी नियमित रूप से खाते में हस्तांतरित की जाए। जिन्हें काम नहीं मिला है उन्हें नया काम शुरू कराकर रोजगार दिया जाए। गोशाला में जाली लगवाकर गायों की सुरक्षा की जाए। किसी भी सूरत में गायों को न छोड़ा जाए। रामसेवक, सचिव संदीप गुप्ता, एडीओ आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment