जनपद में बड़ा कोरोना का ग्राफ - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Tuesday, 18 August 2020

जनपद में बड़ा कोरोना का ग्राफ

जालौन उरई--------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 के चलते जनपद में मंगलवार को 22 और कोरोना पॉजिटिव निकले। जबकि कालपी निवासी 37 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई है। कालपी निवासी मृतक पूर्व छात्र नेता एवं भाजपा से जुड़े थे। इनकी मौत जिला अस्पताल में इलाज के दौरान इनकी रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। जनपद में कुल संक्रमितों की संख्या 961, ठीक हुए 760, मौत 14, एक्टिव केस 187 हैं।
मंगलवार को संक्रमित होने वालों में कालपी निवासी एसबीआई कर्मी व एक पुलिस लाइन का कर्मी भी शामिल है। इसके अलावा बाकी के संक्रमित उरई, कालपी, कोंच, जालौन आदि क्षेत्रों के हैं। जिलाधिकारी डॉ मन्नान अख्तर ने बताया कि सभी संक्रमितों के संपर्क के लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। इसके अलावा उनके कार्यालयों व मोहल्लों में सैनिटाइजेशन का काम भी कराया जा रहा है। लगातार पूल टेस्टिंग भी चल रही है। यही वजह है कि अधिक से अधिक संक्रमित व्यक्ति सामने आ रहे हैं। वहीं 6 व्यक्ति ठीक होकर घरों को लौट गए हैं।

No comments:

Post a Comment

Pages