लखनऊ------: उत्तर प्रदेश जनपद सीतापुर में शौच के लिए गांव के बाहर गई 15 वर्षीय किशोरी की 3 लोगों ने अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया पुलिस से शिकायत करने पर केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच की बात कह रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद सीतापुर के बिसवां इलाके के एक गांव की 15 साल की किशोरी शनिवार की रात 11 बजे शौच के लिए गई थी, जहां पर किशोरी का आरोप है कि गांव के तीन युवकों ने उसे दबोच लिया। तीनों ने दुष्कर्म किया।
आरोपी पीड़िता को उसके घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए। सुबह पीड़िता और उसके परिवार ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।
पुलिस ने विशाल भार्गव, आलोक, कुलदीप के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार राय ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
No comments:
Post a Comment