लखनऊ--------:( रिपोर्ट- जेपी द्विवेदी भारत न्यूज़ नेशन 24 नेटवर्क) उत्तर प्रदेश चिनहट के मटियारी में सोमवार देर रात सगे भाइयों ने युवक की गला रेत कर हत्या कर दी। एसीपी विभूति खंड स्वतंत्र कुमार सिंह के मुताबिक मटियारी निवासी आशीष कुमार पर उनके छोटे भाइयों आलोक और अंकुर ने हमला बोला था। सोमवार देर रात में किसी बात को लेकर सगे भाइयों में कहासुनी हो गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस की छानबीन में सामने आया है कि आरोपितों ने आशीष का गला रेत दिया था। गंभीर अवस्था में आशीष को लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपित भाइयों ने आशीष पर हमला क्यों किया था इस संबंध में पुलिस परिवारजन से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि आलोक और अंकुर का पूर्व में भी किसी बात को लेकर आशीष से विवाद हुआ था। वारदात के बाद दोनों आरोपित घर से फरार हो गए। एसीपी का कहना है कि आरोपितों की तलाश में टीम गठित की गई है। दोनों को पकड़ने के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस परिवार की महिलाओं से कई बिंदुओं पर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने घटना स्थल से हमले में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया है।
Monday, 24 August 2020
सगे भाइयों ने युवक की गला रेत कर की हत्या
Tags
# अपना प्रदेश
Share This
About Editer
अपना प्रदेश
Labels:
अपना प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment