कोरोना ने ली वृद्ध की जान दो प्रधान समेत 29 कोरोना पॉजिटिव - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Monday, 24 August 2020

कोरोना ने ली वृद्ध की जान दो प्रधान समेत 29 कोरोना पॉजिटिव

 बांदा---------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद बांदा  के पैलानी   में कोरोना का संक्रमण थम नहीं रहा है। कोरोना से शहर के एक और वृद्ध की मौत हो गई। जबकि दो ग्राम प्रधान व एक सचिव समेत 29 नए संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों के क्षेत्रों को सैनिटाइज कराया जा रहा है। पॉजिटिव आए मरीजों को होम आइसोलेशन किया गया है।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के कटरा मोहल्ला निवासी संक्रमित वृद्ध को दो दिन पहले मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर किया गया था। परिजनों ने उन्हें लखनऊ के प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया था। वहां उनकी सोमवार को मौत हो गई। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने के साथ अन्य गंभीर बीमारी भी थी। इसके अलावा शहर के छोटी बाजार मोहल्ले में तीन दिन पहले ठेकेदार सक्रमित हुआ था। जांच में उसके घर की एक विवाहिता, उसका मासूम पुत्र, देवर भी पॉजिटिव आए हैं। इसी मोहल्ले में बुक डिपो के व्यवसाय से जुड़े पूर्व संक्रमित के घर से एक महिला व उसका भतीजा भी नए संक्रमितों में शामिल हैं। बिसंडा में एक, महोखर एक व शहर के अलीगंज में दो युवक, अर्जुनाह गांव में वृद्ध समेत कुल 17 नए संक्रमितों सोमवार को आए हैं। वहीं देरशाम भी चिल्ला कस्बे के एक स्कूल में हुई एंटीजन जांच में डिघवट ग्राम प्रधान समेत क्षेत्र के 10 संक्रमित मिले हैं। चिल्ला कस्बे में पांच संक्रमित एक साथ होने से हॉट स्पाट बनाया गया है। बबेरू में ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव भी पॉजिटिव निकले हैं।

No comments:

Post a Comment

Pages