अयोध्या प्रसाद आईटीआई कॉलेज में ऑनलाइन परीक्षा हुई आयोजित - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Monday, 24 August 2020

अयोध्या प्रसाद आईटीआई कॉलेज में ऑनलाइन परीक्षा हुई आयोजित

 जालौन उरई -------:  पर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन  वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19  के कारण जहां एक ओर पूरा  विश्व परेशान है छात्रों की पढ़ाई नही हो पा रही उसी को देखते हुए जालौन रोड़ के ग्राम अकोढ़ी दुबे में स्थित तकनीकी शिक्षा देने में अग्रणी संस्था अयोध्या प्रसाद विश्वकर्मा आईटीआई में ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गई जिसमें फाइनल वर्ष के छात्रों ने प्रतिभाग किया उक्त परीक्षा मेक टॉपर एप्प्स की सहायता से आयोजित हुई जिसमें 86 छात्रों ने अपने अपने स्थान से सीबीटी पद्धति से परीक्षाएं दी। जिसमें प्रत्येक ट्रेड से टॉप 10 छात्र छात्राये चुनी गई जिन्हें मेक टॉपर के संस्थापक संजीव के द्वारा सर्टिफिकेट देकर प्रोत्साहित किया जाएगा। टॉप 10 छात्रों में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में प्रथम स्थान ज्योति 92.5, अनुज सिंह 50, शैलेन्द्र कुशवाहा 47.5, सचिन देवपुरिया 45, नेहा 40 तथा फिटर ट्रेड से अनिकेत प्रजापति 45,साहब आलम,विशाखा पाल,हरिओम कुशवाहा 42.5, शैलेन्द्र कुशवाहा 40 अंक प्राप्त किये। कालेज के उप प्रबंधक डॉ. प्रियंक कुमार ने कहा कि छात्रों की ऑनलाइन क्लासेस चल रही है तथा प्रत्येक सप्ताह ऑनलाइन एग्जाम करवा रहे है ताकि छात्रों के भविष्य को उज्वल बना सके

No comments:

Post a Comment

Pages