युवक की हत्या कर शव रेल पटरी पर फेंका - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Saturday, 22 August 2020

युवक की हत्या कर शव रेल पटरी पर फेंका

 जालौन उरई -------:  उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मसगांया निवासी एक युवक की दिल्ली में हत्या कर शव रेल पटरी पर फेंक दिया। युवक अपनी पत्नी के साथ दिल्ली के मोहल्ला सीमापुरी में रहता था। उसके दोस्त गांव आ गए। ग्रामीणों ने शक के आधार पर पकड़कर धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया। ग्रामीणों का कहना है कि तीनों ने गांव वालों के सामने जुर्म कबूला है। इधर मृतक का शव भी गांव आया। स्वजन का रो-रो कर बुरा हाल था।

ग्राम मसगांया निवासी कमलेश कुमार वर्मा पत्नी के साथ दिल्ली में रहता था। गुरुवार की शाम वह लापता हो गया। अगले दिन रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिला। जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई। जिसके बाद स्वजनों को इसकी सूचना दी गई। शुक्रवार को भाई राकेश कुमार वर्मा और अन्य स्वजन दिल्ली पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव को वे गांव लेकर आ रहे थे, लेकिन दिल्ली में कमलेश के साथ रहने वाले युवकों ने पहले खुद ही शव अपनी सुपुर्दगी में लेने की कोशिश की, परंतु सफल नहीं हुए। दिल्ली से स्वजन रात में शव लेकर गांव पहुंच गए। दिल्ली से तीनों युवक दूसरे वाहन से गांव तक आ गए। सुबह कमलेश की पत्नी ने एक युवक से फोन पर कुछ बात की जिसके बाद ग्रामीणों को युवकों की गतिविधियों पर संदेह हो गया और फिर तीनों युवकों को पकड़कर पीटा। प्रभारी निरीक्षक शिवगोपाल सिंह वर्मा गांव पहुंचे और जांच की। फिलहाल तीनों युवक पुलिस हिरासत में हैं, लेकिन चूंकि हत्या दिल्ली में हुई है इसलिये मुकदमा भी वहीं दर्ज हो गया।

No comments:

Post a Comment

Pages