जालौन उरई--------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन भागदौड़ के बीच उरई शहर कोतवाली क्षेत्र झांसी-कानपुर हाईवे स्थित नीलगिरी फैक्ट्री के पास अनियंत्रित आपे डिवाइडर से टकराने पर आपे चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे सिपाही मृगेंद्र ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया। झांसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई आटा कस्बा निवासी महेंद्र (35) पुत्र भगवती आपे चलाता है। शुक्रवार की शाम चार बजे उरई से आटा जा रहा था। जब वह नीलगिरी फक्ट्री के पास पहुंचा तभी आपे अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। जिससे महेंद्र गंभीर रुप से घायल हो गया। जिला अस्पताल पहुंचने के बाद उसे झांसी रेफर कर दिया गया। झांसी पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया महेंद्र आपे चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी मौत से परिवार के आगे भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है।
वहीं दो बाइकें भिड़ीं, दो लोग घायल आटा झांसी-कानपुर हाईवे पर आटा बस स्टैंड चौराहा पर शुक्रवार दोपहर में दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए। गनीमत रही कि बाइक चालक हेलमेट पहने थे। जिससे उन्हें गंभीर चोटें नहीं आईं।
कालपी कोतवाली निवासी नरेंद्र कुमार (30) अपने साथी शैलेंद्र (28) के साथ शुक्रवार सुबह बाइक से उरई जा रहे थे जैसे ही वह आटा बस स्टैंड चौराहे के पास पहुंचे तभी ग्राम दशहरी निवासी कुलदीप ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार नरेंद्र और उसका साथी शैलेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि दूसरा बाइक सवार मौके से भाग गया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया
No comments:
Post a Comment