जालौन उरई --------:उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन आगरा में महिला डॉक्टर योगिता की हत्या के मामले में आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी का वेतन 19 अगस्त से रोक दिया गया है। सीएमओ अल्पना बरतरिया ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। डॉक्टर ने क्वारंटीन नियमों का भी उल्लंघन किया है, इस पर भी कार्रवाई का विचार विमर्श किया जा रहा है। जल्द ही एफआईआर भी दर्ज कराई जा सकती है।
आपको घटना से अवगत कराते चलें कि 18 अगस्त को जिले में मेडिकल आफीसर के पद पर तैनात डॉ विवेक तिवारी ने आगरा जाकर महिला डॉक्टर योगिता की नृशंस हत्या कर दी थी। जबकि विवेक पीटीएस में प्रभारी कोरोना की जिम्मेदारी संभालने के कारण 15 से 21 अगस्त तक होम क्वारंटीन थे। इस दौरान ही विवेक ने आगरा जाकर वारदात को अंजाम दिया। सीएमओ ने बताया कि मामले की जानकारी होते ही आरोपी विवेक का 19 अगस्त से वेतन रोक दिया गया है। आगे क्वारंटीन नियमों के उल्लंघन पर कैसे और क्या कार्रवाई करनी है, इस पर जिला प्रशासन आगरा प्रशासन से भी विचार करने के बाद ही फैसला करेगा, क्योंकि वारदात का मामला आगरा के ही थाने में दर्ज है।
बहन की शादी की तैयारी कर रहा था डॉ विवेक के करीबियों का कहना है कि उसे स्वयं योगिता से शादी की काफी जल्दी थी। यही कारण था कि विवेक अपनी बड़ी बहन की शादी जल्द से जल्द कराना चाहता था। उसने अपनी बहन के लिए दो तीन जगह रिश्ते की बात भी कर रखी थी।
अपने रिश्ते के नाम पर हाथ जोड़ लेते थे विवेक
स्वभाव से काफी विनम्र दिखने वाले विवेक के जिले के लोगों से रिश्ते भी ठीक थे। इतने ठीक थे कि लोग उसके लिए शादी के रिश्ते भी लेकर आते थे पर हर व्यक्ति से वह हाथ जोड़कर यही कहता था कि भाई अभी शादी नहीं कॅरियर बनाना है।
साथियों से होगी तल्ख रिश्तों की पूछताछ
योगिता के साथ विवेक के रिश्तों के तल्ख होने की मुख्य वजह क्या थी, इसकी जानकारी के लिए जल्द ही आगरा पुलिस जिले में भी आ सकती है। सूत्रों के अनुसार आगरा पुलिस हैवानियत का कारण जानने के लिए विवेक के करीबियों से भी पूछताछ कर सकती है।
No comments:
Post a Comment