जालौन उरई--------:उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन उत्तर प्रदेश में पत्रकारों के साथ रोज अभद्रता की जा रही है कभी दबंग कभी सरकारी अधिकारी पत्रकारों को नीचा दिखा रहे हैं एक घटना जनपद जालौन में सामने आई है जहां पर एक विद्युत विभाग के अधिशासी अधिकारी ने पत्रकारों के साथ अभद्रता कर डाली आपको स्थिति से अवगत कराते चलें कि। नगर के जालौन रोड स्थित विद्युत कार्यालय में किसानों के हंगामे की मिली सूचना पर पहुंचे पत्रकारों संग अधिशासी अभियंता द्वितीय ने अभद्रता कर दी। इससे आहत पत्रकारों ने लामबंद होकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। अधिशासी अभियंता पर कार्यवाही की मांग को लेकर उन्होंने एसडीएम सदर को शिकायती पत्र सौंपा है। कार्यवाही न होने की स्थिति में धरने पर बैठने की चेतावनी दी है।
मामला जालौन रोड स्थित विद्युत कार्यालय का है। जहां माधौगढ़ के कुछ किसान अपनी समस्या को लेकर हंगामा कर रहे थे। मामले की सूचना पर कुछ पत्रकार मौके पर पहुंच गए। पत्रकारों का आरोप है कि उन्होंने किसानों की समस्या सुनने के बाद अधिशासी अभियंता द्वितीय का पक्ष जाना चाहा। इसके लिए जब वह उनसे मिलने कार्यालय में पहुँचे तो अधिशासी अभियंता ने बातचीत करने से इंकार करते हुए उनके साथ अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने अपने कर्मचारियों के साथ मिलकर पत्रकारों के साथ गाली गलौच करते हुए कार्यालय से बाहर निकाल दिया। मामले को लेकर पत्रकारों में रोष उत्पन्न हो गया। इसके बाद दर्जनों पत्रकार जिलाधिकारी कार्यालय में एकत्रित हुए जहां उन्होंने लामबंद होकर अधिशासी अभियंता के खिलाफ प्रदर्शन किया। मामले को लेकर उन्होंने एसडीएम सदर सतेंद्र कुमार सिंह को एक शिकायती पत्र सौंपकर कार्यवाही की मांग की है। कार्यवाही न होने की स्थिति में धरने की चेतवानी भी दी । इस दौरान अलीम सिद्दीकी, अजय श्रीवास्तव, प्रदीप त्रिपाठी, श्रीकांत शर्मा, अचल शर्मा, राजू सैनी, संजय गुप्ता, विशाल वर्मा, नितिन यागिक, मयंक गुप्ता, सुधीर राणा, अरमान, आशीष शिवहरे, प्रदीप महतवानी, इसरार खान, राहुल गुप्ता, विक्की परिहार, आशुतोष मिश्रा, अली जावेद, महावीर यागिक, रविन्द्र गौतम, वरुण द्विवेदी, अनुज कौशिक, विकास गुप्ता, मुवीन खान, रंजीत, सिराज खान, अफरोज मौजूद रहें।
Wednesday, 26 August 2020
विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता द्वितीय की दबंगई पत्रकारों के साथ की अभद्रता
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment