जमीनी बंटवारे को लेकर युवक फांसी पर झूला - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Monday, 24 August 2020

जमीनी बंटवारे को लेकर युवक फांसी पर झूला

 हमीरपुर राठ------- : उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद हमीरपुर के कस्बा राठ में जमीन बंटवारे के विवाद को लेकर रविवार देर रात युवक ने गांव के बाहर पेड़ पर रस्सी से फांसी लगा ली। सोमवार सुबह जब ग्रामीणों ने पेड़ पर शव को लटकते हुए देखा तो अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद हमीरपुर के कस्बा राठ क्षेत्र के ग्कोतवाली के परा गांव निवासी कढ़ोरा श्रीवास के दो पुत्र मक्खन और माधव है। कढ़ोरा के पास 12 बीघा जमीन है। मक्खन ने बताया कि उसके पिता जमीन के तीन हिस्से कर उसे बांट दिया था। पिता समेत तीनों के हिस्से में चार चार बीघा जमीन आई थी। बताया कि पिता के हिस्से की जमीन पर माधव खेती करता था।  करीब सात साल पहले मक्खन की बहू की मौत हो गई। इस मामले में मायके पक्ष के लोगों ने मक्खन के नातियों के नाम करीब तीन बीघा जमीन कर दी थी। माधव भी अपने पुत्रों के नाम जमीन लेना चाह रहा था। जिससे घर में आए दिन विवाद होता रहता था। बताया जाता है कि माधव शराब का लती था। आएदिन बंटवारे को लेकर विवाद करता रहता था। मक्खन ने बताया कि रविवार की रात करीब एक बजे माधव घर से भाग गया। स्वजन के उठने पर उसे पकड़ कर लाए। इसके बाद सुबह करीब चार बजे वह फिर घर से भाग गया और गांव के बाहर बबूल के पेड़ पर रस्सी से फांसी लगा ली कोतवाल केके पांडेय ने बताया घटना की जांच कराई जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Pages