फसल का नुकसान देख किसान फांसी पर झूला - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Friday, 16 October 2020

फसल का नुकसान देख किसान फांसी पर झूला




 जालौन उरई------:( रिपोर्ट -आशीष पाठक भारत न्यूज़ नेशन 24 नेटवर्क ) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन  वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 के चलते  किसान  व मजदूर की कमर टूट चुकी है  जिससे किसान  2 जून की रोटी के लिए  दर-दर की ठोकरें खा रहा है  इसी के चलते  बरसात ना होने से फसल  भी  अच्छी नहीं हुई है ऊपर से अन्ना मवेशी फसल को चट कर रहे हैं जिसके चलते एक किसान ने  फांसी पर झूल कर अपनी लीला समाप्त कर ली जिसकी सूचना थाना पुलिस को दी गई सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है

 प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद के कालपी तहसील क्षेत्र के ग्राम बैरई निवासी सुरजीत सिंह पुत्र इंद्रपाल सिंह उम्र करीब 30 वर्ष ने अपने छोटे से खेत में बाजरे की फसल बोई थी
फ़सल पककर तैयार होने को थी कि अचानक से अन्ना जानवरों ने फ़सल चौपट कर दी
शायद इसी वजह से सुरजीत ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी है
फिलहाल पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं कि आत्महत्या की बजह क्या हो सकती है

No comments:

Post a Comment

Pages