अवैध मिलावटी शराब तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Thursday, 25 February 2021

अवैध मिलावटी शराब तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे

उरई जालौन---------: (रिपोर्ट अतुल शास्त्री भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के आटा थाना क्षेत्र में शराब पीने के बाद हुई दो लोगों की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी अवैध शराब विक्रेता को पकड़ लिया है।  पत्रकारोंं से रूबरूू होते   हुए अपर पुलिस अधीक्षक डॉ अवधेश सिंह ने बताया कि शराब विक्रेता के मुताबिक वह अपनी पत्नी के साथ मिलकर गांव में अवैध शराब की बिक्री करता था। अवैध शराब हमीरपुर से मंगाई जाती थी। पुलिस टीम जल्द ही दबिश देने हमीरपुर जाएगी।
बता दें कि  चार दिन पूर्व ग्राम ददरी के महेंद्र व देवेंद्र ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर रामहेत से खरीदी हुई देसी शराब पी थी। इसके बाद चारों की हालत बिगड़ गई थी। दो दिन पूर्व देवेंद्र व महेंद्र की मौत भी हो गई थी। इसके बाद पुलिस और प्रशासन भी हरकत में आया था। पुलिस ने रामहेत के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। एएसपी ने बताया कि सटीक सूचना पर पुलिस ने गुरुवार को रामहेत व उसकी पत्नी को पकड़ लिया। दोनों मिलकर अवैध शराब में कुछ न कुछ मिलावट करके बेंचा करते थे। रामहेत की निशानदेही पर 27 पाउच शराब, डेढ़ किलो यूरिया और कुछ अन्य केमिकल भी बरामद किए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा जा रहा है। इधर एएसपी ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में पता चला कि रामहेत हमीरपुर से अवैध शराब की खेप मंगाकर बेचता था। इस काम में उसके चार पांच साथी और भी है, जिनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही जनपद की पुलिस टीम हमीरपुर के उक्त ठिकाने पर भी दबिश देगी।
 

No comments:

Post a Comment

Pages