चुनावी महासंग्राम जनपद जालौन के 9 ब्लॉकों में 191 सीटें हुई आरक्षित दी - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Tuesday, 2 March 2021

चुनावी महासंग्राम जनपद जालौन के 9 ब्लॉकों में 191 सीटें हुई आरक्षित दी

उरई जालौन --------:(ब्यूरो- रिपोर्ट भारत News Nation  24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन  में नौ ब्लाकों की 574 सीटों पर आरक्षण की अनंतिम सूची मंगलवार को जारी कर दी गई। इसमें कुल 191 सीटें अनारक्षित रखी गई है। बाकी 383 पर आरक्षण जारी किया गया है। लंबे समय से गांव के प्रधान उम्मीदवार सूची का इंतजार कर रहे थे। आखिरकार जब सूची सामने आई तो किसी के अरमानों पर पानी फिर गया तो किसी ने अपनी मेहनत और तेज कर दी।
जिला पंचायत राज अधिकारी अभय यादव का कहना है कि इस सूची पर आपत्तियां मांगी गई है। फाइनल सूची 14 मार्च को जारी होगी। लिहाजा जिस किसी को आरक्षण पर किसी तरह का एतराज हो तो निर्धारित समय के भीतर अपनी आपत्ति जता सकता है। बता दें कि अप्रैल माह में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रस्तावित है। जिसे लेकर मंगलवार को अनंतिम ग्राम पंचायत आरक्षण सूची जारी की गई है।

माधौगढ़ ब्लाक
माधौगढ़ ब्लाक में कुल 57 ग्राम पंचायतों में सूपा नुनाइचा, पूरनपुरा, कैलोर, जैतपुरा, रसूलपुर को एससी महिला, चितौरा, अमखेड़ा, सुरावली, मिहौनी, राजपुरा जागीर, कासिम, असहना, महाराजपुरा, गढिय़ा को एससी के लिए आरक्षित किया गया है। इसी तरह हरौली, सुरपतिपुरा, रुदपुरा, सुल्तानपुरा डिकौली को पिछड़ा वर्ग महिला के लिए, सिलऊवा बुजुर्ग, रामपुरा माधौगढ़, अहेता, बिरिया, बोहरा, सिरसादोगढ़ी, सोप्ता, कुसरेड़ा, अकबरपुरा, रामहेतपुरा को पिछड़ा वर्ग के लिए, सरावन, कुन्नऊ, धमना, कुटरा, मींगनी, गोहनी, हैदलपुरा, रुपपुरा को महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इसके अलावा 19 ग्राम पंचायत अनारक्षित की गई है।
जालौन ब्लाक
जालौन ब्लाक में कुल 62 ग्राम पंचायतों में सदूपुरा, गधैला, नैनपुरा, जीपुरा, कासीपुरा, ऊद, अतरछला, शेखपुर बुजुर्ग, मोहनपुर कुदारी को पिछड़ा वर्ग , सारंगपुर, सिहारी दाऊदपुर, रिनिया, सुढ़ार, धनतौली, देवरी, भिटारा, नगरी, पर्वतपुर, कुसमरा महिला के लिए , छानी खास, माडरी, सहाव, गढ़गुवां, औरेखी एससी महिला के लिए, खनुवा, गायर, गिधौसा, लहचूरा, कुँवरपुरा जालौन, बीरपुरा, प्रतापुरा, कुठौंदा बुजुर्ग, सिकरी राजा, खजुरी एससी के लिए कैथ, देहगुवाँ, हथना बुजुर्ग, उदोतपुरा, छिरिया सलेमपुर, लौना पिछड़ा वर्ग महिला व पहाड़पुरा पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित की गई है। इसके अलावा 21 ग्राम पंचायत अनारक्षित की गई है।
महेबा ब्लाक
महेवा ब्लाक में कुल 59 ग्राम पंचायतों में बीजापुर, हिम्मतपुरा, धामनी पिछड़ा वर्ग के लिए महेवा, चुर्खी, हथनौरा , भिटारी, अटरा खुर्द पिछड़ा वर्ग महिला के लिए उरकरा कलॉ, मैनूपुर दिवारा, बिनौरा बैध, सिम्हारा शेखपुर, सधारा, अटरा कलॉ, सिम्हरा कासिमपुर, नियामतपुर, पाल, चरसौनी महिला के लिए आरक्षित की गई है। 20 ग्राम पंचायत अनारक्षित की गई है।

कुठौंद ब्लाक
कुठौंद ब्लाक में कुल 67 ग्राम पंचायतों में गोरा राठौर, रोमई मुस्तकिल, शेखपुर अहीर, हरशंकरपुर, लहरकनार, अब्दुल्लापुर एससी महिला के लिए , सिहारी चेलापुर, मदारीपुर, रंधीरपुर, लोहई दिवारा, कोटा मुस्तकिल, करहइया , खेड़ा मुस्तकिल, दौनापुर, अजीतापुर, बघावली मुस्तकिल एससी के लिए आरक्षित, सिलउवा जागीर, कुठौंद, बावली, तौलकपुर, नीमगाँव, दौन पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित , धरमपुरा बरेला, नैंनापुर, निजामपुर, हदरुख, नवादा, पंडितपुर, पीपरी अठगइयां, करतलापुर, ऊमरी मुस्तकिल, रामपुरा जालाौन, मड़ोरा, चौथ पिछड़ा वर्ग के लिए, ऐंकों, टिकरी मुस्तकिल, नाहली, गिगौरा, बिजुवापुर दिवारा, नौरेजपुर, सुरावली जालौन, हाजीपुर, हरसिंगपुर, मिहोना, बस्तेपुर महिला के लिए आरक्षित की गई है। 22 ग्राम पंचायत अनारक्षित है।
कदौरा ब्लाक
कदौरा ब्लाक में कुल 71 ग्राम पंचायतों में दशहरी, इमिलिया बुजुर्ग, मबई अहीर, खुठमिली, रैला, उकुरुआ एससी महिला के लिए, पाली, चतेला, जकसिया, परासन, इटौरा बावनी, उदनपुर, ताहरपुर, सुरौला, तिरही, इकौना, सुनहटा एससी आरक्षित , लुहरगांव, सन्धी, निस्वापुर, बागी, बड़ागांव, उकासा, अकबरपुर पिछड़ा वर्ग महिला आरक्षित, छौंक, इटौरा गुरु, मसगाँव, नाका, बवीना, जोल्हूपुर, उसरगाँव, कुरहना आलमगीर, मबई ब्राह्मण, भेड़ी खुर्द, कानाखेड़ा, पिपरायाँ पिछड़ा वर्ग आरक्षित , आटा, धमना, करमचन्दपुर, भदरेखी, कुसमरा बावनी, कठपुरवा, गढ़ा, बरखेरा, मटरा, गर्रेही, परौसा महिला आरक्षित की गई है। 24 ग्राम पंचायत अनारक्षित है।
डकोर ब्लाक
डकोर ब्लाक में कुल 76 ग्राम पंचायतों में से जैसारी कलॉ, मोहाना, इटवा जालौन, जैसारी खुर्द, रगौली, करुई बुजुर्ग एससी महिला आरक्षित , कुसमिलिया, डकोर, रिरुआ, धगुवाँ कला, अजनारी, गोरन, टीकर, जैयपुरा, धरगुवाँ, रमपुरा, करमेर, पियानिरंजनपुर एससी आरक्षित है। बम्हौरी कलॉ, चकजगदेवपुर, मंगरायाँ, गढऱ, सोमई, ऐर, कुरकुरु पिछड़ा वर्ग महिला व बर्ध, अटरिया, धुरट, भुआ, मड़ोरा, कुकरगांव, रूरा अड्डू, कमठा, बड़ागांव, मोहम्मदाबाद, मिनौरा उरई, चौरसी, पुर पिछड़ा वर्ग आरक्षित है। सैदनगर, हरदोई गूजर, राहिया, कहटा, खरका, ददरी, मिनौरा कालपी, बजीदा, अकोढ़ी, कपासी, बिरगुवाँ, बंधौली, मकरेछा महिला आरक्षित है। 25 ग्राम पंचायत अनारक्षित है।
नदीगांव ब्लाक
नदीगांव ब्लाक में कुल 76 ग्राम पंचायतों में से रूरा सिरसा, कुरचौली, रौरा, सिकन्दरपुर, छिरिया खुर्द, कैलिया खुर्द एससी महिला व रेंढऱ, गन्थरा, रूपपुरा, भेंड, खुटैला, बाबली, अर्जनपुरा, अदलीसपुरा, परावर, मानपुरा, लहूदी, भखरौल एससी आरक्षित है। गड़ेरना खुर्द, ईगुई माधौगढ़, बरगुवाँ माधौगढ़,ऊँचागांव, महेशपुरा, डीहा, सदूपुरा पिछड़ा वर्ग महिला व सलइया खुर्द, कन्हरपुरा, अनघौरा, तीतरा खलीलपुर, खजुरी, जरा, धंजा, लाडूपुरा, गोबर्धनपुरा, खेरावर, पजौनिया, देवगांव, कुदइया पिछड़ा वर्ग आरक्षित है। क्योलारी, जुगराजपुरा, महतवानी माधौगढ़, परासनी, बुढ़ावली, ब्योनाराजा, पीपरी कलाँ, सुलखना, धनौरा, कटकरी बुजुर्ग, रुदावली माधौगढ़, पचीपुरा खुर्द, बदऊँआ महिला आरक्षित है। 25 ग्राम पंचायत अनारक्षित है।
रामपुरा ब्लाक
रामपुरा ब्लाक में कुल 44 ग्राम पंचायतों में से पतराही, बिलोहा, हुसेपुरा सुरई, रामपुरा देहात एससी महिला व टीहर, गुढ़ा, बहादुरपुर, जाजेपुरा, महटौली, सुलतानुपुरा जागीर, कसवा एससी आरक्षित है। सिदपुरा, कंझारी, पचोखरा, गोरा चिरइया, बहराई, बिलौंड़, डिकोली जागीर पिछड़ा वर्ग व जायघा, लिड़ऊपुर, नरौल, हमीरपुरा पिछड़ा वर्ग महिला आरक्षित है। मई, चंदावली, धमरपुरा जागीर, भिटोरा, धूता, मिर्जापुर जागीर, हिम्मतपुर महिला आरक्षित है। 15 ग्राम पंचायत अनारक्षित है।
कोंच ब्लाक
कोंच ब्लाक में कुल 62 ग्राम पंचायतों में से पिंडारी, चमरसेना, चमारी, बस्ती, छिरावली एससी महिला व ईगुई खुर्द, खैरी, जुझारपुरा, जमरोही कलॉ, असूपुरा, गुमावली, घुसिया, जखौली, हिंगुटा, भरसूड़ा एससी आरक्षित है। पिरौना, चंदुर्रा, अमीटा, बरौदा कलॉ, चमेड़, परैथा पिछड़ा वर्ग महिला व बिरासनी, ईगुई कलॉ, कुदारी कोंच, कूँड़ा, लौना, जमरोही खुर्द, दिरावटी, भदारी, पचीपुरी, सुनाया, बोहरा पिछड़ा वर्ग आरक्षित है। ेेे पहाडग़ांव, चाँदनी, भदेवरा, सिमिरिया, बिरगुवां खुर्द, किसुनपुरा, कौशलपुर, कुदरा बुजुर्ग, कुँवरपुरा कोंच, पनयारा महिला आरक्षित है। 20 ग्राम पंचायत अनारक्षित है।

No comments:

Post a Comment

Pages