प्रेम प्रसंग के चलते युवक को छत से फेंका गंभीर - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Tuesday, 2 March 2021

प्रेम प्रसंग के चलते युवक को छत से फेंका गंभीर

 उरई जालौन------:( रिपोर्ट- शिवालिक सिंह राजावत भारत News Nation 24 )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के कुठौंद जालौन प्रेम प्रसंग के चलते पड़ोस में रहने वाले लोगों ने युवक को मारपीट कर छत से नीचे फेंक दिया। परिजन युवक को नजदीक के अस्पताल ले गए लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि युवक की मां की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
ग्राम खोड़ निवासी महिला फरजाना पत्नी इकरार ने बताया कि सोमवार की देर रात उसका बेटा शाह आलम घर की छत पर सो रहा था। तभी पड़ोस में रहने वाले एक परिवार के चार पांच लोग आए और शाह पर अपनी बेटी के साथ प्रेम प्रसंग का आरोप लगाते हुए मारपीट करने लगे। इतना ही नहीं इससे पहले कि घरवाले कुछ समझ पाते हमलावरों ने शाह को छत से नीचे फेंक दिया। इस कारण सिर पर सरिया लगने से भी बेटा लहूलुहान हो गया। उसे नजदीक के अस्पताल लाया गया, लेकिन हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद से ही हमलावर फरार है। पुलिस का कहना है कि महिला की तहरीर पर मारपीट का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Pages