स्वयंवर गेस्ट हाउस में चल रही रामकथा का हुआ समापन हजारों की संख्या मेंउपस्थित रहे भक्तगण भंडारे का हुआ आयोजन - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Tuesday, 2 March 2021

स्वयंवर गेस्ट हाउस में चल रही रामकथा का हुआ समापन हजारों की संख्या मेंउपस्थित रहे भक्तगण भंडारे का हुआ आयोजन

 जालौन उरई -------:(रिपोर्ट- रोहित गुप्ता भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड क्षेत्र के जिला जालौन के उरई शहर में विगत दिवस शुरू हुई श्रीराम कथा का आज समापन हुआ एवं भक्तों ने प्रसाद प्राप्त किया ।श्री राम कथा कार्यक्रम संयोजक श्री पुरुषोत्तम दास गुप्ता घंटी डकोर एवं अरुण कुमार गुप्ता जी (नगर अध्यक्ष भाजपा) ने संयुक्त रूप से बताया कि हम सभी भक्तजनों के हृदय से आभारी हैं जिन्होंने इस रामकथा के कार्यक्रम को सफल बनाया ।उरई नगर के दान वीरों ने दिल खोलकर दान दिया जिससे कि यह कार्यक्रम सफल हो सका ।आदरणीय दीदी मानसी पुत्री पुष्पांजलि द्वारा यह राम कथा कही गयी। आदरणीय दीदी जी ने जो 1008 राम कथा का संकल्प लिया है उसमें सबसे पहली कथा के लिए उन्होंने हमारे क्षेत्र उरई नगर को चुना था। हम इस कार्य के लिए आदरणीय दीदी पुष्पांजलि जी का हृदय से आभार करते हैं। आज प्रसाद प्राप्ति के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आज मुख्य रूप से  अनिल बहुगुणा (नगर पालिका परिषद अध्यक्ष उरई ) , डॉ दिलीप सेठ (उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल) संतोष गुप्ता ( कार्यवाहक जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल) पुरुषोत्तम दास गुप्ता घंटी डकोर, रोहित गुप्ता  ब्रज किशोर गुप्ता ,जेपी राजपूत, राजेश वर्धिया, राजेश यागिक,ब्रज मोहन पिपरसैनिया के साथ तमाम भक्त गण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages