7 घंटे रही अजनारी रेलवे क्रॉसिंग बंद आने जाने वालों को करना पड़ा भारी परेशानी का सामना कार्यदाई संस्था व आरपीएफ में हुई झड़प - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Tuesday, 2 March 2021

7 घंटे रही अजनारी रेलवे क्रॉसिंग बंद आने जाने वालों को करना पड़ा भारी परेशानी का सामना कार्यदाई संस्था व आरपीएफ में हुई झड़प

उरई जालौन--------:(रिपोर्ट- गौरव मिश्रा भारत News Nation 24 )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन की मुख्यालय उरई भुआ सेक्शन के अजनारी रोड रेलवे क्रासिंग नंबर 181 पर रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण के चलते क्रॉसिंग को मंगलवार की सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक बंद रखा गया। इसके चलते लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चिल्ली, बिरगुआ, अजनारी, टिमरों, काबिलपुरा, बरसार, जैसारी, कोटरा, गोरन, सिकरी व्यास समेत एक दर्जन से अधिक गांववालों को मुख्यालय आने और जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसे लेकर कई बार कार्यदार्ई संस्था के कर्मचारियों और आरपीएफ के साथ झड़प भी हुई।
आपको बताते चलें कि मंगलवार सुबह दस बजे से पांच बजे तक स्कूल के छात्र-छात्राओं को भी स्कूल टाइम में और अध्यापकों को भी निकलने में करीब आठ किलोमीटर का चक्कर काटकर अपने घर आना पड़ा। भगवान सिंह महाविद्यालय की छात्रा रितु ने बताया कि उनका कालेज इस क्रासिंग के रास्ते से नजदीक पड़ता है लेकिन क्रासिंग बंद होने के कारण उन्हें लंबा चक्कर लगाकर आना पड़ा।
चिल्ली निवासी किसान रामसनेही का कहना है कि कटाई के चलते समय से न पहुंच पाने से परेशानी हुई। वही आरवीएनएल के अधिकारियों का कहना है कि दोहरीकरण के काम के चलते लोगों को दिक्कत हुई। बुधवार को भी क्रासिंग पर काम होगा। क्रासिंग से निकलने को लेकर कई बार आरपीएफ से लोगों की नोकझोंक हुई। लोगों का कहना है कि अगर इस क्रॉसिंग को इस तरह से बार.बार बंद कर रखा जाएगा तो लोगों को आने.जाने में दिक्कत होती है। रेल प्रशासन को रात में काम कराना चाहिए।


No comments:

Post a Comment

Pages