उरई जालौन------: (रिपोर्ट -आशीष पाठक भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के जालौन नगर के प्रवेश द्वार देवनगर चौराहे पर सड़क किनारे नाले में डंपर पलटने के कारण छह दुकानें क्षतिग्रस्त हुईं। इससे दुकानों में रखा लगभग तीन लाख रुपये का सामान नष्ट हो गया। गनीमत रही कि हादसा रात के समय हुआ। इससे कोई घायल नहीं हुआ।
रात करीब तीन बजे उरई से आ रहा गिट्टी से भरा डंपर देवनगर चौराहे को पार करते ही अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित दुकानों को तोड़ता हुआ नाले में पलट गया। डंपर पलटने के कारण वसीम की गन्ने की जूस की दुकान व मशीन, नसीम की चाय की दुकान एवं सोनू गुप्ता, सलीम, बल्लू व सरफराज की पान, गुटका व कोल्ड ड्रिंक की दुकानों में रखा सामान नष्ट हो गया। गनीमत रही कि रात के समय दुकानों में कोई नहीं था।
इस वजह से गंभीर हादसा होने से बच गया। डंपर पलटने से दुकानदारों को लगभग तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। डंपर पलटने के बाद चालक डंपर को वहीं छोड़कर भाग गया। मंगलवार की शाम तक डंपर को उठाया नहीं गया था। इसके चलते आसपास की दुकानें भी नहीं खुल सकीं।
No comments:
Post a Comment