पुलिस को अभी तक नहीं मिले युवक के हत्यारे - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Thursday, 1 April 2021

पुलिस को अभी तक नहीं मिले युवक के हत्यारे

कोंच जालौन -----: (रिपोर्ट -अतुल शास्त्री भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड के जनपद जालौन स्थित कोच मंदिर के तलघर में हुई युवक की हत्या के मामले में कोंच पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। 3 दिन बीतने बाद अभी तक हत्यारोपियों का कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है। उस पर परिजनों ने यह बताकर पुलिस की मुश्किल और बढ़ा दी है कि घटना से पहले वह अपनी बाइक लेकर घर से निकला था। उसका अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। वहीं घटना का खुलासा न होने के कारण दो गांवों के लोगों में पुलिस के प्रति नाराजगी बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बता दें कि बीती 30 मार्च को कोतवाली क्षेत्र के अटा टोपोर में रणजीत जाटव निवासी सुलखना का खून से सराबोर शव मिला था। मामले में रणजीत के भाई इंद्रजीत की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। परिजनों का कहना है कि घटना से एक दिन पहले शाम को रणजीत आरोपियों के साथ घर से अपनी बाइक से निकला था।
गांव के बाहर रखी एक गुमटी से कुछ समान भी खरीदा और रास्ते में बाइक में दो सौ रुपये का पेट्रोल आरोपियों ने डलवाया था लेकिन घटना के बाद से मृतक की बाइक का कोई पता नहीं चल सका है। कहना है कि बाइक आरोपियों के पास ही हो सकती है। उसका प्रयोग आरोपियों ने भागने में किया हो सकता है। सीओ राहुल पांडे का कहना है कि कई जगहों पर दबिश दी गई है लेकिन बाइक नहीं मिली है। लगातार आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे


No comments:

Post a Comment

Pages