3 शादी करने वाली महिला को देख कोतवाली पुलिस भी रह गई दंग - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Friday, 23 July 2021

3 शादी करने वाली महिला को देख कोतवाली पुलिस भी रह गई दंग

जालौन-----: (रिपोर्ट- अतुल शास्त्री भारत News Nation 24 )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन तीन तीन शादी करने वाली महिला का मामला देख कोतवाली पुलिस भी चकरा गई। हैरत की बात तो यह है कि महिला ने दो शादियां तो अच्छी खासी रकम लेकर की। पर अब दो पतियों के बीच जब महिला को लेकर विवाद थाने पहुंचा तो पता लगा कि महिला ने उन दोनों से पहले भी एक शादी कर रखी थी। सीओ विजय आनंद का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है, फिर महिला की मर्जी भी पता की जाएगी।
पुलिस ने बताया कि फतेहपुर के खागा निवासी 30 वर्षीय महिला की शादी लगभग 5 साल पहले सूरत में काम करने वाले एक व्यक्ति के साथ हुई थी। किसी कारणवश दोनों के बीच अनबन होने पर दोनों के बीच संबंध विच्छेद हो गए। इसके बाद महिला मायके आकर रहने लगी। फिर मध्यप्रदेश के दबोह थाना क्षेत्र के ग्राम गोरा निवासी युवक के साथ शादी कर ली। तीसरे पति का कहना है कि उसने भी महिला व उसके परिजनों को ढाई लाख रुपये दिए। इसके बाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अकोढ़ी दुबे निवासी एक युवक से उसके संबंध हुए। उक्त युवक के मुताबिक महिला व इसके परिजनों ने 90 हजार रुपये लेकर उससे शादी करा दी। कुछ दिन पहले ही एमपी वाला पति महिला को तलाशता हुआ जालौन के अकोढ़ी पहुंच गया। जहां पर महिला को साथ ले जाने के लिए दोनों के बीच विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि सूचना पुलिस तक पहुंच गई। पुलिस जब सभी को लेकर कोतवाई आई तो पूछताछ में पता चला कि दोनों से पहले महिला एक शादी सूरत में भी कर चुकी है।




No comments:

Post a Comment

Pages