कोंच /कैलिया--------: (रिपोर्ट- अतुल शास्त्री भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के कैलिया थाना क्षेत्र के गांव भदारी में रात में घर में घुसे चोरों ने पहले घर की एक महिला को बंधक बनाया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर नकदी जेवर ले गए। भदारी निवासी राहुल ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात परिवार के सभी लोग रोज की तरह सो गए। पत्नी भारती अकेली लेटी हुई थी। रात लगभग दो बजे चोर घर में घुस आए और भारती को बंधक बना लिया। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी देकर नकदी, जेवर लाने को कहा। भयभीत भारती ने अलमारी से नकदी और गहने चोरों के हवाले कर दिए। जब चोर निकल गए तब भारती ने घरवालों को वारदात की जानकारी दी। राहुल ने बताया कि चोर मंगलसूत्र समेत जेवरात और नौ हजार की नगदी ले गए। पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की और पड़ोसियों से पूछताछ की।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment