ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय होमगार्ड जवान की मौत - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Thursday, 20 January 2022

ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय होमगार्ड जवान की मौत

जालौन/कालपी-------:( रिपोर्ट वीरेंद्र सिंह चौहान भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन मैं ट्रेन से झांसी जा रहा एक होमगार्ड ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसलने से गिर गया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तरीबुल्ला निवासी गजराज सिंह (50) कालपी कोतवाली में होमगार्ड थे। बृहस्पतिवार सुबह वह झांसी में होने वाले आठ दिवसीय प्रशिक्षण में शामिल होने ट्रेन से जा रहे थे। एट स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर वह पानी पीने के लिए उतरे तो कुछ ही देर में ट्रेन चलने लगी। दौड़कर चढ़ने में होमगार्ड का पैर फिसल गया और वह ट्रेन की चपेट में आने से घायल हो गए। स्टेशन पर मौजूद जीआरपी ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि होमगार्ड की दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं, जिसमें एक पुत्री की ही शादी हुई हैं।

No comments:

Post a Comment

Pages