कोरोना कहर जनपद जालौन बनता जा रहा चीन का बुहान संख्या पहुंची 30 - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Saturday, 9 May 2020

कोरोना कहर जनपद जालौन बनता जा रहा चीन का बुहान संख्या पहुंची 30

जालौन उरई-------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 के चलते लॉक डाउन3 के दौरान जनपद जालौन में  कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है जिसमें आज कोरोना संक्रमण की संख्या 12 से 30 हो गई है जिले में कोरोना सुरसा की तरह बढ़ रहा है। शनिवार को सुबह 12 लोगों के पाॅजिटिव मिलने की जानकारी दी गई थी। इसी बीच शाम को 6 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इस तरह जालौन जिले से भेजे गये अब तक के नमूनों में कुल 30 लोग अभी तक पाॅजिटिव पाए गये हैं। हालांकि इनमें से एक मरीज हमीरपुर जिले का है। जिला प्रशासन द्वारा जारी किये गये नवीनतम कोरोना रिपोर्ट के अनुसार नए मिले 6 संक्रमितों में 2 कालपी के मोहल्ला उदनपुरा के हैं। जबकि 4 उरई का वुहान बनते जा रहे इलाके के बल्लभनगर और कृष्णानगर मोहल्ले के हैं।
इसी बीच जालौन से एक और बुरी खबर मिली है। सबसे पहले संक्रमित पाए गये सरकारी चिकित्सक सुनील अग्रवाल की केजीएमसी लखनऊ में उपचार के दौरान मौत हो गई है। उक्त बात की पुष्टि जिला चिकित्सालय उरई के प्रभारी सीएमएस डा. आर. पी. सिंह ने की है।

No comments:

Post a Comment

Pages