होम क्वारंटाइन हुए मंत्री ने घर से निपटाए काम मुझसे मिलने ना आए मैं क्वॉरेंटाइन हूं-- मंत्री सुरेश खन्ना - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Thursday, 4 June 2020

होम क्वारंटाइन हुए मंत्री ने घर से निपटाए काम मुझसे मिलने ना आए मैं क्वॉरेंटाइन हूं-- मंत्री सुरेश खन्ना

लखनऊ-;--------: उत्तर प्रदेश वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण covid-19 के चलते हुए यूपी के वित्त एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने आम लोगों व समर्थकों से अपील की है कि वह उनसे मिलने लखनऊ न आएं। मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि वह इस समय चिकित्सकों की सलाह पर होम क्वारंटाइन हैं और घर से ही प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों के लिए जरूरी निर्देश जारी कर रहे हैं।

मंत्री सुरेश खन्ना ने लोगों को हिदायत दी कि लोग उनसे मोबाइल नंबर 9415029539 पर ही संपर्क करें। किसी को उनसे मिलने के लिए लखनऊ आने की जरूरत नहीं है। अब वह शनिवार को कोरोना जांच के लिए अपना सैंपल देंगे, क्योंकि सैंपल पांच दिन पूरा होने के बाद ही दिया जाता है। वित्त एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने गुरुवार को अपने घर से ही शासकीय कार्यों को निपटाया। कालिदास मार्ग स्थित अपने 10 नंबर सरकारी बंगले से ही उन्होंने शासकीय कामकाज निपटाया। बुधवार को होम क्वारंटाइन हुए मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि उनके अंदर कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं। फिर भी पूरी एहतियात बरत रहे हैं और चिकित्सीय परामर्श के अनुसार कार्य कर रहे हैं। वित्त एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि वह एक जून को मेरठ मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण पर गए तो मास्क पहने हुए थे और पर्याप्त शारीरिक दूरी भी बनाकर रखी थी। ऐसे में कोई चिंता की बात नहीं है। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले यह मेरा फर्ज है इसी कारण मैं लगातार मेडिकल कॉलेजों का दौरा कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा ले रहा था। फिलहाल अब वह होम क्वारंटाइन रहेंगे और आगे जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चिकित्सकों के परामर्श पर अगला कदम उठाएंगे।

No comments:

Post a Comment

Pages