जालौन उरई----------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के विकासखंड कदौरा में एक वसपा नेता ने लेखपाल के साथ मारपीट कर दी लेखपाल ने जिस की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी बसपा नेता के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है कदौरा मरगायां गांव के मजरा रामदास का डेरा में जमीन की नापजोख करने गए लेखपाल के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की गई। लेखपाल की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। लेखपाल संजय ने तहरीर देकर बताया कि वह एक खेत की नापजोख करने गए थे। तभी खुद को बसपा नेता बताने वाले अरुण कुमार पहुंच गए और एक पक्ष की तरफदारी करने लगे। सरकारी कार्य में बाधा डालने लगे। बहस करने के साथ गाली-गलौज पर उतर आए। जब उसने विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी। ग्रामीण बताते हैं कि अरुण ने बसपा के बैनर पर जिला पंचायत का चुनाव लड़ा था। थानेदार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment