नर्स की लापरवाही से नवजात की मौत दुखियारी ने लगाई डिप्टी सीएमओ से गुहार अब सफाई कर्मी करने लगे इलाज - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Wednesday, 3 June 2020

नर्स की लापरवाही से नवजात की मौत दुखियारी ने लगाई डिप्टी सीएमओ से गुहार अब सफाई कर्मी करने लगे इलाज

जालौन उरई---------- : आपको बताते चलें कि मामला उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन  के विकासखंड कदौरा का है जहां पर वैश्विक महामारी कोरोनावायरस covid-19 लॉक डाउन -5 के बीच कदौरा डिप्टी सीएमओ बुधवार को सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचे। व्यवस्थाओं का जायजा ले ही रहे थे, तभी बिलखते हुए पहुंची महिला ने कहा कि मुझे न्याय चाहिए। प्रसव के बाद मेरे बच्चे के गले में नर्स ने नली लगाने के बजाए सफाईकर्मी से डलवाई थी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और बाद में मौत हो गई। उसने कार्रवाई की मांग की। उसे जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया गया है।

No comments:

Post a Comment

Pages