जालौनउरई-------:उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन में यूरिया खाद की हो रही कालाबाजारी को लेकर कांग्रेस के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने तहसील स्तर पर धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपकर किसान विरोधी सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।
उरई जिला मुख्यालय स्थित तहसील गेट के बाहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा ने कहा कि योगी सरकार किसान विरोधी है। समूचे प्रदेश में यूरिया की किल्लत है। किसान यूरिया के लिए दर दर भटक रहा है और यूरिया की कालाबाजारी हो रही है। इस दौरान रेहान सिद्दीकी, जिला उपाध्यक्ष डा. नत्थू सिंह सेंगर, दीपांशु समाधिया, संतोष ठाकुर, सेवादल जिलाध्यक्ष धीरेंद्र शुक्ला, गुलाब खान, शैलेंद्र व्यास, शकुंतला पटेल, पवन पटेल, महेश सिंह, सन्नो मंसूरी, सिद्धार्थ, राजकुमारी, सुनीता प्रजापति आदि रहे।
माधौगढ़ में यूरिया खाद की किल्लत व कालाबाजारी को लेकर प्रदेश सचिव प्रभारी बुंदेलखंड कांग्रेस पिछड़ा वर्ग की अगुवाई में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सालिकराम को सौंपकर योगी सरकार को किसान विरोधी बताकर बर्खास्त करने की मांग की। इस दौरान अमर सिंह जांगिड़, पुष्पेंद्र सिंह, राजेश, अनमोल गुप्ता, वासु, नितिन शर्मा, अमन, अरमान शाह, शशांक सोनी, तेजेंद्र, सुमित आदि रहे।
जालौन में किसानों की समस्याओं और समितियों पर यूरिया की किल्लत को लेकर नगर अध्यक्ष गौरीश द्विवेदी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। इस दौरान सभासद अनिल यादव, नरेंद्र शर्मा, दिलीप चतुर्वेदी, लक्ष्मीनारायण,गोल्डी अवस्थी, ओमनारायण, उमाचरण अवस्थी, अविनाश दीक्षित, किशन महाराज, यूसुफ नेता, अरविंद राठौर, शोभाराम जाटव, अक्षय द्विवेदी, हिमांशु दीवौलिया, नसीम खान आदि रहे।
कालपी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष रामकुमार ओमरे के नेतृत्व में किसानों की समस्याओं को लेकर तहसील परिसर में नारेबाजी की एसडीएम जयेद्र कुमार को ज्ञापन देकर यूरिया की कालाबाजारी व ओवररेटिग पर रोक लगाने की मांग की। इस दौरान सुरेंद्र सिंह, अमित पांडे उसरगांव, राकेश द्विवेदी,दिनेशबाबू श्रीवास्तव, मनोज जाटव, शरद शुक्ला आदि रहे।
कोंच में भी कांग्रेसियों ने कहा कि सरकार किसानों को बर्बाद करने पर आमादा है। यहां प्रभुदयाल गौतम, हाजी मोहम्मद अहमद, श्रीनारायण दीक्षित, राघवेन्द्र तिवारी, अखिल वैद प्रधव मिश्रा, अमित रावत, अवधेश अवस्थी, सभासद दंगलसिंह यादव, आजाद उद्दीन, ओमप्रकाश कौशिक, सुशीलकुमार रजक, संजीव चंसौलिया, ललित वर्मा आदि रहे।
No comments:
Post a Comment