जालौन उरई -------:उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के थाना सिरसा थाना क्षेत्र के अंतर्गत 1 ग्राम में नशे की हालत में हुई युवक की पिटाई जहां पर पिटा युवक थाना शिकायत लेकर पहुंचा जहां पर पुलिस ने उसकी एक भी नहीं सुनी व वहां से उसको टहला दिया जिससे निराश युवक अपने दो साथियों के साथ कुल्हाड़ी व डंडा लेकर पीटने वालों के घर सुबह 3:00 बजे आ धमका और कुल्हाड़ी व डंडा से वार कर उस को मौत के घाट उतार दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला सिरसा कलार थाना क्षेत्र के ग्राम जहटौली निवासी अरविद उर्फ फांटे पुत्र सीताराम का शुक्रवार को पड़ोसी पवन व छोटू से झगड़ा हो गया। बताते है कि झगड़ा नशे की हालत में हुआ था। इसके बाद छोटू थाने में शिकायत करने गया लेकिन पुलिस ने उसकी बात नहीं सुनी और न ही मौके पर पहुंची। क्षुब्ध होकर छोटू थाने से घर चला आया। अरविंद की पत्नी राजेश्वरी नजदीक ही एक पूजा कार्यक्रम में रतजगा में शामिल होने गई थी। अरविंद धर पर अकेला था। शनिवार की तीन बजे छोटू ने साथियों के साथ घर में घुसकर अरविंद को कुल्हाड़ी से काट डाला। सुबह जब राजेश्वरी घर आई तो खून से लथपथ शव देख पुलिस को सूचना दी। मृतका की पत्नी ने पवन व छोटू के खिलाफ कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की तहरीर दी है। सीओ जालौन विजय आनंद ने घटनास्थल का मुआयना किया। इसके अलावा फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए हैं। सीओ विजय आनंद का कहना है कि नामजद आरोपितों की तलाश की जा रही है। मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Saturday, 22 August 2020
पुलिस की उदासीनता के चलते युवक ने घर में घुसकर एक युवक को कुल्हाड़ी से काटा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment